SSC CHSL kya hota hai। CHSL full form। CHSL ke bare me puri jankari।

 SSC CHSL kya hota hai। SSC CHSL full form। SSC CHSL full form in Hindi 



 क्या आप सीएचएसएल एग्ज़ैम के बारे में जानते हैं और इसके जरिये लोअर डिविजनल क्लर्क (LDC)और डेटा एंट्री ऑपरेटर(DEO)जैसी पोस्ट तक अपनी पहुँच बनाना चाहते हैं और अगर आपका जवाब है हाँ तो आज का ही आर्टिकल आपके लिए है, जिसमें हम SSC CHSL से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां आपके साथ शेयर करने वाले हैं। तो चलिए जानते है CHSL के बारे में।


CHSL क्या होता है?

Staff Selection Commission Combined Higher Secondary Level (Ssc CHSL) एक नैश्नल एग्ज़ैम है । यह साल में एक बार होता है और इस एग्ज़ैम को SSC यानि कि Staff Selection Commission  कन्डक्ट करता है। ये एग्ज़ैम 2 tier में कंप्लीट होता है। tier 1ऑनलाइन होता है, tier 2 ऑफ लाइन होता है और साथ में स्किल टेस्ट होता है। 12th पास स्टूडेंट यह एक्जाम दे सकते है।


किन पोस्ट के लिए यह exam दिया जाता है।


 LDC यानी लोअर डिविजनल क्लर्क, 

JSA यानी जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट, 

PA यानी पोस्टल असिस्टेंट, 

SA यानी सॉर्टिंग असिस्टेंट और 

DEO यानी डेटा एंट्री ऑपरेटर 



Parameters Details
Exam CHSL
Full form Combined Higher Secondary Level Exam
Conducted by Staff Selection Commission
Level National
Frequency साल में एक बार
Mode ऑनलाइन और ऑफलाइन
Process Tier 1, Tier 2+ स्किल/ टाइपिंग टेस्ट
Language हिन्दी और अंग्रेजी
Duration Tier 1, Tier 2
Official website Ssc.nic.in


• शैक्षणिक योग्यता

 सबसे पहले बात करते हैं एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की। LDC, JSA, PA, SA, DEO पोस्ट के लिए अप्लाइ करने के लिए आपका किसी रेकग्नाइज़्ड बोर्ड से 12th क्लास पास करना जरूरी है।

ऑफिसर ऑफ कॉम्पट्रोलर ऐंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया में डेटा एंट्री ऑपरेटर की पोस्ट के लिए एलिजिबल होने के लिए आपको किसी रिकग्नाइज्ड 12th क्लास साइंस स्ट्रीम में पास करनी होगी। इसमें आपका एक सब्जेक्ट मैथमैटिक्स भी होना जरूरी है। 



•राष्ट्रीयता 

आप जानते हैं सिटिजनशिप के बारे में ऐसी एग्जाम में अपिअर होने के लिए कैंडिडेट इंडियन सिटिजन होना चाहिए। 

भूटान और नेपाल के सिटिजन्स भी एलिजिबल होते हैं।

 इनके अलावा तिब्बती रिफ्यूजी और पाकिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका, इथोपिया और ज़ाम्बिया जैसे देशों से माइग्रेट हुए लोगों को भी सर्टन कंडीशन्स में एलिजिबल माना जाता है। 


•आयु सीमा 

इस एग्ज़ैम के लिए एज लिमिट 18 से 27 साल होती है और इसमें एज रिलैक्सेशन भी मिलता है। 

ओबीसी कैंडिडेट को 3 साल का एज रिलैक्सेशन, 

एसटी और एससी कैंडिडेट्स को 5 साल, 

एक्स सर्विसमैन जनरल को 3 साल,  

एक्स सर्विसमैन ओबीसी को 6 साल और 

एक्स सर्विसमैन एससी या एसटी को 8 साल का एज रिलैक्सेशन मिलता है।

Cast Age Age Relaxation
सामान्य General 18-27
अन्य पिछड़ा वर्ग OBC - 3 साल
अनुसूचित जाति/जनजाति SC/ST - 5 साल
Ex-servicemen सामान्य General - 3 साल
Ex-servicemen अन्य पिछड़ा वर्ग OBC - 6 साल
Ex-servicemen अनुसूचित जाति/जनजाति SC/ST - 8 साल
 


फिज़िकली हैंडीकैप जो कैंडिडेट को भी ये रिलैक्सेशन दिया जाता है, जो जनरल कैंडिडेट के लिए 10 साल होता है। ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए 13 साल और एससी एसटी कैंडिडेट्स के लिए 15 साल होता है। 


एप्लीकेशन फीस

ऐप्लिकेशन फीस की बात करें तो जनरल कैटेगरी कैंडिडेट्स को ₹100 ऐप्लिकेशन फीस देनी होती है। जब की  reserved कैटेगरी के कैंडिडेट्स को कोई ऐप्लिकेशन फीस नहीं देनी होती। 




एग्जाम पैटर्न 

Exam pattern Tier 1 2023

आइए इनके बारे में ज्यादा जानते हैं और सबसे पहले tier 1 के एग्जाम पैटर्न को समझते हैं। ये एग्ज़ैम ऑनलाइन होता है और इसमें 100 ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन्स पूछे जाते हैं जिसमें इंग्लिश लैंग्वेज की 25 क्वेश्चन्स जनरल इंटेलिजेन्स के 25 क्वेश्चन्स, क्वांटिटेटिव ऐप्टिट्यूड के 25 क्वेश्चन्स और जनरल अवेयरनेस के 25 क्वेश्चन्स आते हैं। हर सेक्शन के मैक्सिमम मार्क्स 50 होते हैं यानी की 50 होते हैं और चारों सेक्शन के मार्क्स मिला करके ये पेपर 200 मार्क्स का होता है। ये एग्जाम इंग्लिश और हिंदी दोनों ही भाषाओं में दिया जा सकता है और इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होती है। इस पेपर की अवधि 1घंटा होती है।


Subject No. of questions Marks Duration
General awareness 25 50 1 घंटा
General intelligence 25 50
English comprehensions 25 50 -
Elementary mathematics 25 50 -


 

SSC CHSL Exam pattern 2023 Tier 2 


Session Section Module Subject
Session 1 Section 1 Section 2 Section 3 Module 1 Module 2 Module 1 Module 2 Module 1 Mathematics (Reasoning General intelligence) English language General awareness Computer knowledge


Session 2 Section 1 Module 2 Skill test for DEOs. Typing test for LDC/JSA



टाइपिंग और स्किल टेस्ट

 इसमें LDC, JSA,PA और SA के लिए टाइपिंग टेस्ट होता है, जो कंप्यूटर पर होता है और इसके लैंग्वेज हिंदी और इंग्लिश होती है। ये क्वालिफाइड टेस्ट होता है और इसमें कैंडिडेट्स को 10 मिनट में इंग्लिश लैंग्वेज में 30 word प्रति मिनट की स्पीड से टाइप करना होगा और हिंदी में भी 30 word प्रति मिनट की स्पीड से टाइप करना होगा।


अब बात करते हैं डीईओ के टाइपिंग ये एग्ज़ैम की ये टेस्ट भी क्वालिफाइड ही होता है। इसमें कैंडिडेट की स्पीड कंप्यूटर पर 8000 key depressions per hour होनी चाहिए। DEO in the office comptroller and auditing general of India के लिए ये लिमिट 15000 key depressions per hour होती है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.